
x
Delhi दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी तेजी देखने को मिली, जिससे कीमती धातुओं का दाम करीब 8,700 रुपए तक बढ़ गया। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, चांदी की कीमत 8,736 रुपए बढ़कर 2,53,665 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि इससे पहले शुक्रवार को 2,44,929 रुपए प्रति किलो थी। चांदी के साथ सोने की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया है।
24 कैरेट सोने का दाम 2,798 रुपए बढ़कर 1,54,876 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,41,866 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,14,059 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,16,157 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
हाजिर बाजार के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.68 प्रतिशत बढ़कर 1,56,510 रुपए और चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.42 प्रतिशत बढ़कर 2,53,452 रुपए हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.82 प्रतिशत बढ़कर 5,020 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 2.55 प्रतिशत बढ़कर 78 डॉलर प्रति औंस हो गई है।
चांदी में तेज उतार-चढ़ाव पर चॉइस वेल्थ के रिसर्च और प्रोडक्ट हेड अक्षत गर्ग ने कहा कि छोटी अवधि में बड़ी तेजी के कारण चांदी में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव में कमी भी चांदी में मंदी का कारक बनी हुई है। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि घबराएं नहीं, चांदी एक उठापटक वाली संपत्ति है और हाल में हुई छोटी गिरावट से इसका लंबी अवधि का आउटलुक नहीं बदलेगा।
Tagsसोनाचांदीकीमतहाजिर बाजारएमसीएक्सअंतरराष्ट्रीय बाजार24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोनाकॉमेक्सजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





