
x
Mumbai मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे सोने का दाम करीब 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.07 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 2,191 रुपए बढ़कर 1,33,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,31,779 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,22,717 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,20,70 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 18 कैरेट सोने की कीमत 98,834 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,00,478 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने की अपेक्षा चांदी में अधिक तेजी देखी जा रही है। चांदी का दाम 7,660 रुपए बढ़कर 2,07,727 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,00,067 रुपए प्रति किलो पर था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.36 प्रतिशत बढ़कर 1,36,023 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2.59 प्रतिशत बढ़कर 2,13,843 रुपए हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक सोने का दाम 1.31 प्रतिशत बढ़कर 4,444 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 2.35 प्रतिशत बढ़कर 69.11 डॉलर प्रति औंस थी।
सोने में तेजी पर एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में तेजी जारी है। कॉमेक्स पर यह अब 4,400 डॉलर से ऊपर निकल गया है। फिलहाल यह ओवरबॉट जोन में चला गया है। आने वाले समय में सोने के लिए 1,37,500 रुपए एक बड़ा रुकावट का स्तर है। आने वाले समय में सोने की चाल अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और जॉबलेस क्लेम आदि पर निर्भर करेगी।
Tagsसोने की कीमतचांदी का दाम24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोनाएमसीएक्सकॉमेक्सअंतरराष्ट्रीय बाजारभारततेजीनिवेशइंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशनजतिन त्रिवेदीडॉलर प्रति औंसओवरबॉट जोनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





