व्यापार

Gold rate today: सोने में चार साल में सबसे बड़ी मंथली गिरावट

Kajal Dubey
1 Sept 2022 6:09 PM IST
Gold rate today: सोने में चार साल में सबसे बड़ी मंथली गिरावट
x
महंगाई को काबू में करने के लिए दुनियाभर के सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं
महंगाई को काबू में करने के लिए दुनियाभर के सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। इसका सीधा असर सोने की कीमत (gold rate) पर पड़ रहा है। अगस्त में सोने की कीमत में सबसे लंबे समय तक गिरावट रही। यह साल 2018 के बाद सोने की कीमत में सबसे लंबी मंथली गिरावट है। अगस्त में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में करीब तीन फीसदी गिरावट आई। लगातार पांचवें महीने सोने की कीमत में गिरावट आई है। इस बीच MCX पर भी आज सोने की कीमत में भारी गिरावट आई है। अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 232 रुपये की गिरावट के साथ 50182 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था।जानकारों का कहना है कि महंगाई को काबू करने के लिए सेंट्रल बैंक आक्रामक तरीके से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। यह सोने के लिए अच्छा नहीं है। माना जा रहा है कि कई देशों के सेंट्रल बैंक आने वाले कई महीनों तक ब्याज दरों में भारी इजाफा कर सकते हैं। यूरोपीय देशों में महंगाई डबल डिजिट में पहुंचने वाली है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में ब्याज दरों में इजाफा जारी रहेगा। यह सोने के लिए अच्छी खबर नहीं है। सोने को संकट के समय सुरक्षित निवेश माना जाता है लेकिन इंटरेस्ट में बढ़ोतरी के कारण यह निवेशकों के बीच अपनी चमक खोता जा रहा है।
न्यूज़ क्रेडिट ; खुलासा इन
Next Story