व्यापार

Gold Rate: सोने के दाम में बढ़ोतरी, चांदी की कीमत में भी इजाफा, जानिए क्या हैं भाव

Tara Tandi
30 Oct 2020 11:41 AM GMT
Gold Rate:  सोने के दाम में बढ़ोतरी, चांदी की कीमत में भी इजाफा, जानिए  क्या हैं भाव
x
शुक्रवार को सोना और चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में 30 अक्टूबर को सोना 268 रुपये बढ़कर 50,812 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| नई दिल्ली, पीटीआइ। शुक्रवार को सोना और चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में 30 अक्टूबर को सोना 268 रुपये बढ़कर 50,812 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में धातु 50,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में रिकवरी के बाद दाम में वृद्धि हुई है। आज चांदी भी 1,623 रुपये बढ़कर 60,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जो पिछले कारोबार में 59,077 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,873 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 23.32 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, 'डॉलर में गिरावट और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज में देरी से सोने के दाम में देरी हुई।'

सोने एवं चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:43 बजे चार दिसंबर, 2020 को डिलिवरी वाले सोने का भाव 175 रुपये यानी 0.35 फीसद की तेजी के साथ 50,457 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव 50,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, पांच फरवरी, 2021 को डिलिवरी वाले सोने की कीमत 205 रुपये यानी 0.41 फीसद की तेजी के साथ 50,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पहले गुरुवार को फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 50,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी।

Next Story