
x
Delhi दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को मिलाजुला कारोबार हुआ। एक तरफ सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली और चांदी ने फिर नया ऑल-टाइम हाई लगाया। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का दाम 422 रुपए कम होकर 1,41,593 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि बुधवार को 1,42,015 रुपए प्रति 10 ग्राम था। मुंबई में बीएमसी चुनावों के कारण गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतें अपडेट नहीं हुई थीं।
22 कैरेट सोने का दाम 1,30,086 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,26,699 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,06,195 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,06,511 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में मजबूती देखी गई है। चांदी का दाम 4,378 रुपए कम होकर 2,81,890 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,77,512 रुपए प्रति किलो था।
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोने का 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.18 प्रतिशत कम होकर 1,42,867 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.78 प्रतिशत कम होकर 2,89,300 रुपए हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का दाम 0.36 प्रतिशत कम होकर 4,607 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 2.28 प्रतिशत कम होकर 90.22 डॉलर प्रति औंस हो गई है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना सपाट से सकारात्मक की रेंज में बंद हुआ है और यह अभी भी 4,600 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिका हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और ईरान में चल रहे तनाव से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। आने वाले समय में सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बनी रहने की संभावना है। सोने छोटी अवधि में 1,41,000 रुपए से लेकर 1,45,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है।
Tagsसोनाचांदीकीमतेंभारतइंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोनाऑल-टाइम हाईवायदा बाजारअंतरराष्ट्रीय बाजारकॉमेक्सएलकेपी सिक्योरिटीजनिवेशडॉलरसुरक्षित निवेशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





