
x
Delhi दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 3,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 12,000 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,50,327 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,46,608 रुपए प्रति 10 ग्राम था। यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 3,719 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,37,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,34,293 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,09,130 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,12,745 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। चांदी की कीमत एक हफ्ते में 12,121 रुपए बढ़कर 2,39,934 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 2,27,813 रुपए प्रति किलो थी।
पिछले हफ्ते के दौरान हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 8 अप्रैल को सुबह के सत्र में 1,52,068 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 7 अप्रैल को 1,47,489 रुपए प्रति 10 ग्राम सुबह के सत्र में देखा गया। चांदी ने 8 अप्रैल को सुबह के सत्र में 2,44,443 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 7 अप्रैल को 2,30,881 रुपए प्रति किलो शाम के सत्र में देखा गया।
आईबीजेए द्वारा सुबह और शाम के सत्र में दो बार कीमतें जारी की जाती हैं। इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोना और चांदी का दाम क्रमश: 4,787 डॉलर प्रति औंस और 76 डॉलर प्रति औंस था, जो एक हफ्ते पहले क्रमश: 4,702 डॉलर प्रति औंस और 73 डॉलर प्रति औंस था।
Tagsसोने की कीमतचांदी का भावIBJA गोल्ड रेट24 कैरेट सोनागोल्ड प्राइस इंडियासिल्वर प्राइसबुलियन मार्केटसोना चांदी रेट आजअंतरराष्ट्रीय सोना बाजारनिवेश अपडेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





