व्यापार

सोने की कीमत में उछाल, चांदी के दाम भी 1200 रुपए से ज्यादा बढ़े

jantaserishta.com
23 Jun 2025 5:12 PM IST
सोने की कीमत में उछाल, चांदी के दाम भी 1200 रुपए से ज्यादा बढ़े
x
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 99,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई और चांदी की कीमत में 1200 रुपए से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा सुबह जारी की गई कीमतों के अनुसार, 24 कैरेट के सोने की कीमत 98,884 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि शुक्रवार शाम को जारी कीमत, 98,503 रुपए प्रति 10 ग्राम से 381 रुपए अधिक है।
22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 90,578 रुपए हो गई है, जो कि पहले 90,229 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 74,163 रुपए हो गया है, जो कि पहले 73,878 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आईबीजेए की ऑफिशियल वेबसाइट पर सोने और चांदी की कीमतों को दिन में सुबह और शाम दो बार अपडेट किया जाता है। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी की कीमत 1,208 रुपए बढ़कर 1,06,800 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि आखिरी कारोबारी दिन शाम को 1,05,592 रुपए प्रति किलोग्राम अपडेट की गई थी।
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, घरेलू बाजार (एमसीएक्स) में सोना 98,000 रुपए से ऊपर स्थिर है, जो एक प्रमुख समर्थन के रूप में काम करता है, जबकि प्रतिरोध 99,500-99,750 रुपए के आसपास देखा जाता है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट-कमोडिटी और करेंसी, जतिन त्रिवेदी ने कहा, "कॉमेक्स में सोना 3350 डॉलर से 3380 डॉलर के बीच सकारात्मक रेंज में कारोबार कर रहा है, क्योंकि ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हवाई हमलों ने भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ा दिया है। इस वृद्धि ने सेफ-हेवन बाईंग को बढ़ावा दिया है, जिसमें पार्टिसिपेंट्स आगे के घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। किसी भी जवाबी कार्रवाई या सैन्य प्रतिक्रिया से सोने की कीमतों में तेज उछाल आ सकता है।"
उन्होंने आगे कहा कि अगर आगे कूटनीतिक प्रयास सामने आते हैं तो मजबूत प्रॉफिट बुकिंग शुरू हो सकती है। ऐसे मामले में, कॉमेक्स में तत्काल समर्थन 3,290 डॉलर पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत 0.07 प्रतिशत कम होने के बाद 3,383.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 36.160 डॉलर प्रति औंस पर थी।
1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,722 रुपए या 29.83 प्रतिशत बढ़कर 98,884 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,783 रुपए या 24.16 प्रतिशत बढ़कर 1,06,800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story