व्यापार
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद के बीच एमसीएक्स पर चमका सोना, कीमतों में दर्ज तेजी
jantaserishta.com
23 Oct 2025 10:46 AM IST

x
मुंबई: भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की खबरों के बीच गुरुवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर पीली धातु की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। संभावित समझौते को लेकर आशावाद ने कीमती धातुओं में निवेशकों की धारणा मजबूत किया।
शुरुआती कारोबार में, एमसीएक्स पर सोने का दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट 0.89 प्रतिशत बढ़कर 1,22,938 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट 0.93 प्रतिशत बढ़कर 1,46,915 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।
विश्लेषकों के अनुसार, दिसंबर एक्सपायरी के लिए एमसीएक्स पर सोने की कीमतें 1,21,500 रुपए से 1,23,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के दायरे में रहने की उम्मीद है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि निवेशक इस सप्ताह के अंत में अमेरिका से आने वाले प्रमुख मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे।
ये आंकड़े फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर अगले कदम को प्रभावित कर सकते हैं। सुबह 3:10 बजे जीएमटी तक, सोने का स्पॉट प्राइस (हाजिर भाव) 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,084.29 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.9 प्रतिशत बढ़कर 4,100.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।
अमेरिकी डॉलर सूचकांक प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले 0.2 प्रतिशत बढ़ा, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना महंगा हो गया। विश्लेषकों ने कहा, "एक महत्वपूर्ण वृद्धि के बाद सोने की कीमत एक नए चरण में प्रवेश कर गई है और अस्थिरता के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन दूसरी ओर, इसमें उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है।"
उन्होंने आगे कहा, "1979 के बाद से अपनी सबसे बड़ी वार्षिक वृद्धि की ओर बढ़ रहे सोने में सालाना आधार पर आई 54 प्रतिशत की वृद्धि ने मार्च में 3,000 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और अक्टूबर में 4,000 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के प्रमुख मनोवैज्ञानिक प्रतिरोध स्तरों को तोड़ दिया है।"
इस बीच, दिवाली की छुट्टियों के बाद, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत को लेकर आशावाद के चलते भारतीय रुपया मजबूती के साथ खुला।डॉलर के मुकाबले रुपया 87.83 पर खुला, जो पिछले बंद भाव 87.93 से 10 पैसे अधिक है। दिवाली की छुट्टियों के कारण 21 और 22 अक्टूबर को करेंसी और बॉन्ड मार्केट बंद रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





