व्यापार

त्यौहारों से पहले सोने के कीमतों में आई तेजी, जानिए आज का ताजा भाव

Subhi
2 Nov 2020 9:26 AM IST
त्यौहारों से पहले सोने के कीमतों में आई तेजी, जानिए आज का ताजा भाव
x
अक्टूबर का महीना भी सोने के व्यापार के लिए पूरी तरह से फीका रहा.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अक्टूबर का महीना भी सोने के व्यापार के लिए पूरी तरह से फीका रहा. उम्मीद जताई जा रही थी कि त्यौहारों के आते ही सोने के भाव में तेजी आएगी लेकिन त्यौहारी सीजन भी अगस्त महीने से चली आ रही सुस्ती को दूर करने में नाकाम रहा. अक्टूबर का पूरा महीना सोने के लिए उतार चढ़ाव भरा रहा. हालांकि नवंबर के पहले ही दिन से सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज हुई जिससे सोना व्यापारियों को थोड़ी राहत जूरूर मिली है. अगले 15 दिनों में सोने का भाव प्रति दस ग्राम 54 हजार रुपये तक पहुंच सकता है.

Gold 24 Karat (Rs ₹) 5,172

Gold 22 Karat (Rs ₹) 4,741

Gold 20 Karat (Rs ₹) 4,310

Gold 18 Karat (Rs ₹) 3,879

करवा चौथ से पहले सोने के दाम में तेजी आना इस बात का संकेत जता रहे हैं कि आगामी कुछ दिन सोने के व्यापारियों के लिए अच्छे हो सकते हैं. अगर बाजार के जानकारों की मानें को अब सोने के दाम में बढ़ोतरी देखी जाएगी क्योंकि अब धनतेरस का त्यौहार भी आने वाला है और इसमें सोने की मांग काफी ज्यादा होती है. मांग बढ़ने से दाम में भी बढ़ोतरी आएगी. अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो इस समय आपके पास अच्छा मौका है. अगले कुछ दिनों में सोने के दाम दो से तीन हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक ऊपर जा सकते हैं. Gold 24 Karat (Rs ₹) 51,720

Gold 22 Karat (Rs ₹) 47,410

Gold 20 Karat (Rs ₹) 43,100

Gold 18 Karat (Rs ₹) 38,790

शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोने के दामें तेजी देखी गई थी. हालांकि यह तेजी ज्यादा नहीं थी लेकिन आज बाजार खुलने के बाद सोने चांदी के व्यापार में तेजी आ सकती है. शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 268 रुपये तेज रहा. यह 50,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

Gold 24 Karat (Rs ₹) 60,325

Gold 22 Karat (Rs ₹) 55,298

Gold 20 Karat (Rs ₹) 50,271

Gold 18 Karat (Rs ₹) 45,244

Gold 16 Karat (Rs ₹) 40,217

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. लिवाली बढ़ने से चांदी की कीमत भी 1,623 रुपये का उछाल रहा. इसका भाव 60,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 59,077 रुपये प्रति किलोग्राम था.

बता दें कि यह साल सोने चांदी व्यापारियों के लिए काफी नुकसान भरा रहा. 2020 के शुरुआती दो महीनें तक सोने ने अपनी खूब चमक बिखेरी लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद से सोने घटती मांग से दाम में भी इसका सीधा असर पड़ा. सोने के दाम में सबसे ज्यादा गिरावट अगस्त के महीने में देखी गई.

Next Story