व्यापार

कच्चे तेल में गिरावट के बीच हफ्ते भर में सोने की कीमतों में 5 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल, चांदी में हल्की गिरावट

jantaserishta.com
28 March 2026 2:20 PM IST
कच्चे तेल में गिरावट के बीच हफ्ते भर में सोने की कीमतों में 5 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल, चांदी में हल्की गिरावट
x
मुंबई: वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच इस हफ्ते सोने की कीमतों में 5.77 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार को एमसीएक्स गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स में 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि एमसीएक्स सिल्वर मई फ्यूचर्स में 0.09 प्रतिशत की हल्की गिरावट आई। फिलहाल गोल्ड फ्यूचर्स करीब 1,44,500 रुपए पर और सिल्वर फ्यूचर्स 2,27,750 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, 999 प्यूरिटी वाले सोने का भाव शुक्रवार को 1,42,942 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो सोमवार के 1,35,141 रुपए से काफी ज्यादा है। हालांकि, आखिरी कारोबारी दिन स्पॉट गोल्ड में हल्की गिरावट देखने को मिली, क्योंकि अमेरिकी डॉलर मजबूत रहा, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा।
भारत में एमसीएक्स गोल्ड ने हफ्ते के निचले स्तर 1,29,595 रुपए प्रति 10 ग्राम से अच्छी रिकवरी दिखाई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स गोल्ड 4,500 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस से ऊपर बंद हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि हाल में सोने में थोड़ी गिरावट इसलिए आई क्योंकि निवेशकों ने नुकसान की भरपाई के लिए सोना बेचकर नकदी जुटाई, लेकिन कुल मिलाकर सोने में तेजी का रुख अभी भी मजबूत बना हुआ है। केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं और वैश्विक तनाव भी कीमतों को सहारा दे रहा है।
इसके अलावा, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से सोने जैसे बिना ब्याज वाले निवेश की आकर्षकता कुछ कम हुई, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा। वहीं, इस हफ्ते ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 120 डॉलर से गिरकर 93 डॉलर प्रति बैरल तक आई, जिससे महंगाई को लेकर चिंता कम हुई और सोने को निचले स्तर से उबरने में मदद मिली।
विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले समय में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, क्योंकि मिडिल ईस्ट की खबरें, कच्चे तेल की कीमतें और केंद्रीय बैंकों के फैसले बाजार को प्रभावित करेंगे। एक विश्लेषक ने कहा कि पिछले हफ्ते की तेज गिरावट के बाद अब कमोडिटी बाजार स्थिर होने की कोशिश कर रहा है और कीमतें धीरे-धीरे मजबूती हासिल कर रही हैं।
फिलहाल एमसीएक्स गोल्ड 1,36,000 से 1,40,000 रुपए के स्तर के आसपास मजबूत सपोर्ट पर बना हुआ है, जबकि ऊपर की तरफ 1,55,000 से 1,60,000 रुपए का स्तर अहम रेजिस्टेंस माना जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story