व्यापार
सोने की कीमत में इस हफ्ते मामूली गिरावट, चांदी करीब 6 हजार रुपए सस्ती हुई
jantaserishta.com
8 March 2026 5:33 PM IST

x
मुंबई: सोने और चांदी की कीमत में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली है, जिससे सोने का दाम 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, सोने का दाम 346 रुपए कम होकर 1,58,751 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि एक हफ्ते इसी दिन 1,59,097 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने का दाम 1,45,733 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,45,416 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,19,063 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि एक हफ्ते 1,19,323 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
चांदी का दाम 5,977 रुपए कम होकर 2,60,723 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,700 रुपए प्रति किलो था। हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 1 मार्च को 1,66,800 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 6 मार्च को 1,58,751 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा।
चांदी ने 2 मार्च को 2,89,848 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 5 मार्च को 2,57,800 रुपए प्रति किलो का देखा गया। इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है। सोना और चांदी का दाम क्रमश: 5,158.70 डॉलर प्रति औंस और 84.311 डॉलर प्रति औंस था, जो कि एक हफ्ते पहले क्रमश: 5,247.90 डॉलर प्रति औंस और 93.291 डॉलर प्रति औंस था।
सोने और चांदी की कीमत में इस हफ्ते कमजोरी की वजह डॉलर इडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है। इस दौरान डॉलर इंडेक्स 98.98 पर बंद हुआ, जो कि इस साल के अब तक के सबसे उच्चतम स्तरों में से एक है।
Tagsसोने की कीमतसोने की कीमत में इस हफ्ते मामूली गिरावटसोनाGold pricegold price falls marginally this weekgold
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





