व्यापार
सोने की कीमतें इस हफ्ते 3,000 रुपए से अधिक घटीं, चांदी में जारी रही तेजी
jantaserishta.com
3 Jan 2026 5:16 PM IST

x
नई दिल्ली: सोने और चांदी में इस हफ्ते मिलाजुला कारोबार हुआ है। एक तरफ सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है और दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम इस हफ्ते 3,174 रुपए कम होकर 1,34,782 रुपए हो गया है, जो कि पहले 1,37,956 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
इससे पहले के हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत में 6,177 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई थी। 22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,23,460 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,26,368 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,03,467 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,01,087 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
इसके उलट चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। चांदी का दाम 6,443 रुपए बढ़कर 2,34,550 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,28,107 रुपए प्रति किलो था। इससे पहले के हफ्ते में चांदी की कीमत में 28,040 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है।
चांदी में अधिक तेजी की वजह इसका औद्योगिक उपयोग बढ़ना भी है। मौजूदा समय में सोलर पैनल जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों में बड़े स्तर पर चांदी का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, आपूर्ति सीमित बनी हुई है, जिससे चांदी की कीमतों में अधिक तेजी देखी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस हफ्ते सोने और चांदी में उठापटक देखने को मिली। सोने का दाम 4,345 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 71.30 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है। हफ्ते के दौरान सोने ने 4,580.70 डॉलर प्रति औंस का उच्च स्तर छुआ। वहीं, न्यूनतम स्तर 4,285.50 डॉलर प्रति औंस रहा।
करीब यही स्थिति चांदी में भी देखने को मिली। इस दौरान चांदी ने 82.615 डॉलर प्रति औंस का उच्च स्तर छुआ, जो कि ऑल टाइम हाई भी है। वहीं, न्यूनतम स्तर 69.290 डॉलर रहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





