
Business बिजनेस : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह भारी गिरावट देखने को मिली है। लगातार चार हफ्तों से जारी इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने का रेट जहां 6662 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गया है, वहीं चांदी की कीमतों में भी 22314 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,40,022 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 22 जून को इसका रेट 1,46,664 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस तरह देखा जाए तो कुछ ही हफ्तों में सोना 6662 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। मुहर्रम की छुट्टी के कारण शुक्रवार को कीमतों की अपडेट जारी नहीं की गई।
चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है। 22 जून को चांदी का रेट 2,37,799 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो घटकर गुरुवार को 2,15,485 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। यानी चांदी में कुल 22,314 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
विभिन्न कैरेट के सोने की बात करें तो 23 कैरेट गोल्ड का रेट 1,39,461 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,28,260 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,05,017 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना 81,913 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण माने जा रहे हैं। पहला, अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना, जिसके चलते निवेशक सोने की बजाय डॉलर आधारित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। दूसरा कारण फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है, जिससे गोल्ड की मांग पर दबाव बना है।जानकारों का कहना है कि जब भी डॉलर इंडेक्स मजबूत होता है, तो सोने की कीमतों पर नकारात्मक
असरदेखने को मिलता है। यही वजह है कि मौजूदा समय में भी गोल्ड का दबाव बना हुआ है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जहां गोल्ड 4000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में कमजोरी का रुख जारी है।विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि किसी भी निवेश से पहले बाजार की स्थिति और एक्सपर्ट की राय जरूर लें, क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रह सकता है।





