व्यापार
सोने की कीमतों में तेजी जारी, फिर 97,000 रुपए के पार पहुंचा भाव
jantaserishta.com
7 May 2025 5:00 PM IST

x
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में तेजी का ट्रेंड जारी है और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर फिर से 97,000 रुपए के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत बुधवार को 605 रुपए बढ़कर 97,493 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है जो पहले 96,888 रुपए थी।
इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बीते तीन दिन कारोबारी सत्रों में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 3,500 रुपए से अधिक बढ़ चुका है। 3 मई को यह 93,954 रुपए पर था। 22 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 95,150 रुपए प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 86,770 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 78,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में बढ़त हुई है। सोने का दाम 3,400 डॉलर प्रति औंस पर है, जो एक मई को 3,200 डॉलर प्रति औंस के करीब था। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। एक किलो चांदी की कीमत 279 रुपए बढ़कर 96,133 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 95,854 रुपए प्रति किलो थी।
जानकारों का कहना है कि वैश्विक तनाव बढ़ने के कारण लोग सुरक्षित समझे जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा सोने के निवेशक अमेरिकी फेड के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। ब्याज दरों में कटौती से गोल्ड की कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।
2025 की शुरुआत से सोने ने निवेशकों को करीब 27 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है। 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,321 रुपए बढ़कर 97,493 रुपए पर पहुंच गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





