व्यापार

सोने का भाव नए साल में 61,000 रुपये पहुंचेगा

Admin Delhi 1
3 Dec 2022 1:31 PM GMT
सोने का भाव नए साल में 61,000 रुपये पहुंचेगा
x

मुंबई: सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सोने की कीमत 53600 रुपये के स्तर को पार कर चुकी है। पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में 1200 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी जा चुकी है। लगातार हो रही तेजी से सोने की कीमत 27 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि 18 अगस्त 2020 को सोने के दाम 53815 रुपये तक चले गए थे। आइए आपको बताते हैं कि सोने की कीमतें कहां तक जा सकती हैं। इसके अलावा साल 2021 में सोना एक बार भी 53,000 के स्तर को नहीं छू पाया है और साल 2022 में सोना एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। डॉलर में गिरावट की वजह से सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो 2023 में भी सोने की कीमतों में जोरदार तेजी जारी रहेगी। आईबीजेए के मुताबिक, शुक्रवार को सोने की कीमत 53,611 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थी। जबकि 23 नवंबर को सोने का भाव 52320 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। 23 नवंबर के बाद से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 10 दिनों में सोने की कीमत में 1261 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

जानकारों का मानना है कि 22 जनवरी से चीन में नए साल की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. इस दौरान सोने की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है। वहीं, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले साल तक सोने की कीमत 60 से 61 हजार के स्तर तक पहुंच सकती है। अगर आप भी बाजार में सोना खरीदने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही सोना खरीदें। सोने की शुद्धता जांचने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 'बीआईएस केयर एप' के जरिए आप सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं कि वह असली है या नकली। इसके अलावा आप इस एप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं।

Next Story