व्यापार

Gold Price: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जल्दी से चेक करें रेट्स

jantaserishta.com
20 March 2022 7:35 AM IST
Gold Price: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जल्दी से चेक करें रेट्स
x
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. होली के पहले कई दिनों तक सोना सस्ता हुआ है. इस पूरे हफ्ते कारोबार के बाद सोना करीब 400 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. वहीं, चांदी भी 409 रुपये के करीब फिसली है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने इस बारे में जानकारी दी है.

जानिए कितना सस्ता हुआ सोना?
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोमवार यानी 14 मार्च को सोने की कीमत 51,961 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, 17 मार्च को सोने की कीमत 51,564 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुई है तो इस हिसाब से हफ्ते भीर में करीब 397 रुपये की गिरावय देखने को मिली है.
चांदी हुई सस्ती
इसके अलावा चांदी की कीमतों की बात करें तो सोमवार को चांदी का भाव 68,414 रुपये प्रति किलोग्राम था जो 409 रुपये फिसलकर 17 मार्च को 68,005 के लेवल पर बंद हुआ है.
चेक करें कैसा रहा सोने का भाव-
14 मार्च - 51,943 रुपये प्रति 10 ग्राम
15 मार्च - 51,521 रुपये प्रति 10 ग्राम
16 मार्च - 51,345 रुपये प्रति 10 ग्राम
17 मार्च - 51,564 रुपये प्रति 10 ग्राम
शनिवार और रविवार को नहीं जारी होते हैं रेट्स

आपको बता दें इंडियन बुल एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) शनिवार और रविवार को छुट्टी की वजह से गोल्ड के रेट्स जारी नहीं करता है.
चेक करें अपने शहर का रेट
आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.
चेक कर लें सोना असली है या नकली
सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 'BIS Care app' के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story