
x
Delhi दिल्ली। सोने और चांदी में तूफानी तेजी देखी जा रही है, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम फिर से नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 6,818 रुपए बढ़कर ऑल-टाइम हाई 1,54,227 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,47,409 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,027 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,41,272 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
18 कैरेट सोने का दाम 1,10,557 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,15,670 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी का दाम 9,752 रुपए बढ़कर ऑल-टाइम हाई 3,19,097 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 3,09,345 रुपए प्रति किलो था। हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। सोने के 05 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 4.67 प्रतिशत बढ़कर 1,57,600 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.09 प्रतिशत बढ़कर 3,30,447 रुपए हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सोने का दाम 2.24 प्रतिशत बढ़कर 4,872 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 0.34 प्रतिशत कम होकर 94.32 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का बढ़ना है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूरोप पर टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद से इसमें और इजाफा हुआ है। इसके अलावा सुरक्षित निवेश मांग और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी जैसे कारक सोने की मांग को बढ़ा रहे हैं। वहीं, सोरल पैनल और ईवी में बड़ी मात्रा में इस्तेमाल होने के चलते चांदी की इंडस्ट्रियल मांग दुनिया में तेजी से बढ़ रही है।
Tagsसोनाचांदीऑल-टाइम हाई24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोनाहाजिर बाजारवायदा बाजारअंतरराष्ट्रीय बाजारवैश्विक अस्थिरतासुरक्षित निवेशअमेरिकी टैरिफकेंद्रीय बैंकईवीसौर पैनलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





