व्यापार
Gold Price: सोने की कीमत में वृद्धि जारी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा
jantaserishta.com
8 April 2024 11:48 AM IST

x
नई दिल्ली: मध्य एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने में फिर तेजी आई।
5 जून, 2024 को मैच्योर होने वाला सोना वायदा एमसीएक्स पर 70,981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो 70,636 रुपये के पिछले स्तर से 345 रुपये या 0.49 प्रतिशत ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 2,353.79 डॉलर प्रति औंस की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद 2,343.89 डॉलर प्रति औंस पर है।
इस साल अब तक सोने की कीमत में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय बैंकों ने बड़ी मात्रा में सोना खरीदा है और इजराइल-हमास संघर्ष के कारण बढ़ते तनाव के बीच इसकी मांग बढ़ गई है। यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत से भी सोने की खरीददारी में वृद्धि हुई है। सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 71,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि मुंबई में यह 71,280 रुपये प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





