
x
DELHI दिल्ली: सोने की कीमत में मंगलवार को बड़ी तेजी देखी गई है और इस कारण से सोना फिर नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 1,438 रुपए बढ़कर 1,09,475 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पहले 1,08,037 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,00,279 रुपए हो गई है, जो कि पहले 98,962 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 82,106 रुपए हो गया है, जो कि पहले 81,028 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई। हालांकि, यह एक दायरे में ही थी। चांदी की कीमत 357 रुपए बढ़कर 1,24,770 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,24,413 रुपए प्रति किलो थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 3 अक्टूबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.75 प्रतिशत बढ़कर 1,09,334 रुपए और चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.12 प्रतिशत बढ़कर 1,25,720 रुपए थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में मिलाजुला कारोबार हुआ। कॉमैक्स पर सोने की कीमत करीब 0.37 प्रतिशत बढ़कर 3,690.92 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 0.23 प्रतिशत कम होकर 41.811 डॉलर प्रति औंस पर था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना कॉमैक्स पर 0.50 प्रतिशत और एमसीएक्स पर 0.69 प्रतिशत बढ़ा है। रैली अब ओवरबॉट जोन में चली गई है। आने वाले समय में यूएस से आने वाले डेटा जैसे सीपीआई अहम भूमिका कीमतें तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। सोने की लिए रुकावट का स्तर 1.10 लाख रुपए और सपोर्ट 1.08 लाख रुपए पर है।
Tagsसोनाचांदीकीमत24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेटइंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशनएमसीएक्सकॉमैक्सनिवेशरियल टाइम भावजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





