
भारी गिरावट की तरफ जा रहा है सोना...चांद में आई तेजी...जाने ताजा अपडेट
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोने के दाम पिछले एक महीने से ज्यााद वक्त से लगातार गिर रहे हैं. पिछले एक दो दिन दाम में थोड़ी तेजी देखी गई थी लेकिन बुधवार को गोल्ड में करीब सात सौ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. विश्लेषकों की मानें तो लोगों का अनुमान है कि सोना (Gold Rate Today) एक बार फिर से 45000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव तक पहुंच सकता है. कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में सोना (Latest Gold Price) बुधवार को 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव बुधवार को 694 रुपये टूटकर बंद हुआ. जबकि चांदी भाव में 126 रुपये की तेजी देखी गयी सस्ता होने के बाद सोने-चांदी में तेजी, 51 हजार पार फिर पहुंची कीमत- जानें ताजा अपडेट
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक सोना 694 रुपये गिरकर 51,215 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. पिछले कारोबारी सत्र में यह 51,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 126 रुपये बढ़कर 63,427 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही. पिछले कारोबारी दिन में यह 63,301 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. Also Read - Gold Price Today 6 October 2020: सोने की कीमत में फिर आई कमी, इतने रुपये हुआ सस्ता - क्या है आज का रेट
Gold 24 Carat 5,297 Rs
Gold 22 Carat 4,856 Rs
Gold 20 Carat 4,414 Rs
Gold 18 Carat 3,973 Rs
Gold 16 Carat 3,531 Rs
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार के बीच दिल्ली के हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोना भाव में 694 रुपये की गिरावट रही.'' एमसीएक्स में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 386 रुपये यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 15,129 लॉट के लिये कारोबार हुआ.
10 Gram Carat Wise Gold Prices Today
Gold 24 Carat 52,970 Rs
Gold 22 Carat 48,556 Rs
Gold 20 Carat 44,142 Rs
Gold 18 Carat 39,728 Rs
Gold 16 Carat 35,313 Rs
इस बीच लगातार दो दिन से गिर रहा रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त के साथ 73.33 पर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,892 डॉलर और चांदी 23.73 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी. सोना के फरवरी 2021 के माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 530 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,319 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 729 लॉट के लिये कारोबार हुआ. न्यूयार्क में सोने का भाव 0.68 प्रतिशत घटकर 1,895.90 डॉलर प्रति औंस रह गया.
अगर हम मध्य प्रदेश में सोने के भाव की बात करें तो यहां भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई. स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 900 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई. हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 51300, नीचे में 51200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 59000 एवं नीचे में 58800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी. मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे: सोना 51275 रुपये प्रति 10 ग्राम. चांदी 58850 रुपये प्रति किलोग्राम. चांदी सिक्का 700 रुपये प्रति नग.





