व्यापार

सोने के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

jantaserishta.com
30 Sept 2025 12:59 PM IST
सोने के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
x
मुंबई: सोने की कीमतें मंगलवार को एक बार फिर से रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई है और यह बीते 14 वर्षों में सबसे अधिक मासिक रिटर्न देने को तैयार है। इसकी वजह अमेरिकी सरकार के शटडाउन की संभावना और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में एक और कटौती की उम्मीद है।
सितंबर में सोने की कीमतों में 11.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह अगस्त 2011 के बाद सोने का सबसे अच्छा प्रदर्शन है, जब सोने ने 15 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया था। बीते एक साल में सोना 40 प्रतिशत और चांदी 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवशकों को दे चुकी है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 11:50 पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.11 प्रतिशत बढ़कर 1,17,632 रुपए पर पहुंच गई। सोने के साथ चांदी की कीमत भी ऑल-टाइम हाई पर चल रही है। एमसीएक्स पर चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.74 प्रतिशत बढ़कर 1,44,165 रुपए हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक कॉमैक्स पर सोना 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,896 प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.66 प्रतिशत बढ़कर 47.32 प्रति औंस पर थी।
सोने की कीमतों में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का होना है। अमेरिकी सरकार शटडाउन होने की संभावना ने इसे बढ़ा दिया है। बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी फेड की ओर से एक और ब्याज दर कटौती की संभावना ने सोने में तेजी को हवा दी है। आने वाले समय के लिए सोने की स्थिति मजबूत नजर आ रही है और यह 1,13,500 रुपए से लेकर 1,16,500 रुपए की रेंज में रह सकता है। इस सप्ताह निवेशकों का फोकस यूएस नॉन-फार्म पेरोल, एडीपी रोजगार डेटा और 1 अक्टूबर, 2025 को आरबीआई की मौद्रिक नीति के ऐलान पर रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story