
x
Delhi दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत में 4,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 16,400 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,59,097 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,55,066 रुपए प्रति 10 ग्राम था। यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 4,031 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,45,733 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,42,040 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,16,300 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,19,323 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। चांदी की कीमत एक हफ्ते में 16,386 रुपए बढ़कर 2,66,700 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 2,50,314 रुपए प्रति किलो थी।
हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 25 फरवरी को 1,59,823 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 26 फरवरी को 1,58,022 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा। चांदी ने 25 फरवरी को 2,69,367 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 26 फरवरी को 2,60,667 रुपए प्रति किलो का देखा गया।
इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोना और चांदी का दाम क्रमश: 5,247.90 डॉलर प्रति औंस और 93.291 डॉलर प्रति औंस था, जो कि एक हफ्ते पहले क्रमश: 5,080.90 डॉलर प्रति औंस और 82.343 डॉलर प्रति औंस था। इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव को माना जा रहा है, जिसने कीमती धातुओं के दाम को ऊपर की ओर धकेलने का काम किया है।
Tagsसोना भावचांदी रेटआईबीजेएगोल्ड प्राइससिल्वर प्राइसअंतरराष्ट्रीय बाजारअमेरिका-ईरान तनावबुलियन मार्केट.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





