व्यापार

सोना मई में 6 हजार रुपए और चांदी 23 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई

jantaserishta.com
31 May 2026 6:46 PM IST
सोना मई में 6 हजार रुपए और चांदी 23 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई
x
नई दिल्ली: घरेलू बाजार में मई में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, जिससे सोना की कीमत 1.56 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी क दाम 2.63 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोशिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बीते एक महीने में 6,200 रुपए बढ़कर 1,56,463 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि 30 अप्रैल को 1,50,263 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
इस दौरान 22 कैरेट सोने का दाम 1,37,641 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,43,320 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,17,347 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,12,697 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। चांदी का दाम बीते एक महीने में 23,019 रुपए बढ़कर 2,63,350 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,40,331 रुपए प्रति किलो था। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का दाम बीते एक महीने में 53 डॉलर कम होकर 4,593 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जो कि पहले 4,646 डॉलर प्रति औंस पर था।
वहीं, इस दौरान चांदी का दाम 2 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 76 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जो कि पहले 74 डॉलर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों के भारत में सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त की वजह केंद्र द्वारा कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी और सेस बढ़ाना है।
वित्त मंत्रालय ने 13 मई को सोने और चांदी के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत और एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (एआईडीसी) को एक प्रतिशत से बढ़कार 5 प्रतिशत कर दिया था, जिससे प्रभावी आयात शुल्क पहले के 6 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story