व्यापार

ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी की कीमत भी करीब एक प्रतिशत बढ़ी

jantaserishta.com
29 Sept 2025 11:13 AM IST
ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी की कीमत भी करीब एक प्रतिशत बढ़ी
x
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतें सोमवार को नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर कीमती घातुओं के दाम में तेजी बने रहना है। सुबह 10:43 पर एमसीएक्स पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.77 प्रतिशत बढ़कर 1,15,775 रुपए हो गया है, जो कि अब तक का सोने का सबसे उच्चतम स्तर है। साथ ही चांदी की कीमतें भी ऑल-टाइम हाई पर बनी हुई हैं। चांदी का 05 दिसंबर 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.89 प्रतिशत बढ़कर ऑल-टाइम हाई 1,43,147 रुपए थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कॉमैक्स पर सोने और चांदी के दाम भी ऑल-टाइम हाई पर चल रहे हैं। सोना 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,835 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 47.07 डॉलर प्रति औंस पर थी।
सोने और चांदी में तेजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बीते एक महीने में सोने की कीमत 10 प्रतिशत और चांदी का दाम 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। वहीं, बीते एक साल में सोना 40 प्रतिशत और चांदी 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवशकों को दे चुकी है।
जानकारों का कहना है कि अमेरिकी जीडीपी डेटा मजबूत आने के बाद सोने में हल्की गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन बाद में तुरंत रिकवरी आई, जो दिखाता है कि सोना का स्ट्रक्चर काफी मजबूत बना हुआ और लगातार निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में ट्रेंड मजबूत बना हुआ है और सपोर्ट 1,12,500 रुपए पर है और इसका रुकावट का स्तर 1,15,000 रुपए है। सोने में इस साल की शुरुआत से तेजी बनी हुई है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का होना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाने के कारण इसमें और इजाफा हुआ है,जिसके चलते कीमती घातुओं में तेजी बनी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story