
x
Delhi दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते मिलाजुला कारोबार हुआ है। इस दौरान सोने का दाम करीब 700 रुपए बढ़ गया है, जबकि चांदी करीब 2,500 रुपए सस्ती हो गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 687 रुपए बढ़कर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते हफ्ते इसी दिन 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
समीक्षा अवधि के दौरान 22 कैरेट सोने का दाम 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,39,933 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,059 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,14,574 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत एक हफ्ते में 2,496 रुपए कम होकर 2,42,433 रुपए प्रति किलो हो गई है, जिसका दाम बीते हफ्ते इसी दिन 2,44,929 रुपए प्रति किलो था। इस हफ्ते के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 11 फरवरी को 1,57,322 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 13 फरवरी को 1,52,751 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा। चांदी ने 11 फरवरी को 2,66,449 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 13 फरवरी को 2,42,433 रुपए प्रति किलो का देखा गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भी काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। कॉमेक्स पर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर 5,046.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी 77.96 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। सोने और चांदी में बड़ी तेजी के बाद के बाद मामूली बदलाव कीमतों में स्थिरता संकेत है। बीते एक साल में सोने ने 70 प्रतिशत से ज्यादा और चांदी ने 140 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
Tagsसोनाचांदीकीमतेंइंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेटहाजिर बाजारअंतरराष्ट्रीय बाजारकॉमेक्सजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





