व्यापार
वैश्विक अस्थिरता के बीच सोना और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार
jantaserishta.com
22 May 2026 11:03 AM IST

x
मुंबई: वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में थे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट अपनी पिछली क्लोजिंग 1,59,606 रुपए के मुकाबले 108 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 1,59,498 रुपए पर खुला।
सुबह 9:56 पर यह 405 रुपए या 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,59,201 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,58,816 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,59,498 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ।
सोने के साथ चांदी में भी कमजोरी देखने को मिली। चांदी का 05 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,74,883 रुपए के मुकाबले 1,083 रुपए की कमजोरी के साथ 2,73,800 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने तक चांदी 533 रुपए या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,74,350 रुपए पर थी।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,73,266 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,75,000 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,527 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76.88 डॉलर प्रति औंस पर थी।
वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का दौर जारी है। हालांकि, ईरान की ओर से तनाव कम होने के संकेत मिलना है। ईरान की समाचार एजेंसी आईएसएनए का कहना है कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच मध्यस्थ के माध्यम से बातचीत जारी है, जिसमें दोनों पक्ष संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते का औपचारिक ढांचा स्थापित करने के प्रयास में संदेशों और ड्राफ्ट का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक हुई है और दोनों मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





