
x
Mumbai मुंबई। वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने और चांदी की कीमत में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिला। इससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी का दाम 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 3,791 रुपए बढ़कर 1,46,733 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि शुक्रवार को 1,46,217 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,34,407 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,30,935 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,207 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,10,050 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने के साथ चांदी में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का दाम 8,488 रुपए बढ़कर 2,30,135 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,21,647 रुपए प्रति किलो था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर खबर लिखे जाने तक सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,279 रुपए पर था। चांदी के 05 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.66 प्रतिशत बढ़कर 2,31,749 रुपए हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। ब्रेंट क्रूड 2.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 107.73 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.44 डॉलर प्रति बैरल पर है।
बीते एक साल में सोने की कीमत (डॉलर में) में करीब 50 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमत में इजाफा के चलते संभावित महंगाई के कारण सोने की कीमत में बीते एक महीने में 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है।
दूसरी तरफ चांदी की चाल भी ऐसी ही रही है। चांदी ने बीते एक साल में करीब 100 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, बीते एक महीने में दाम 23 प्रतिशत से अधिक गिर गया है।
Tagsसोनाचांदी24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोनाकीमततेजीभारतमुंबईआईबीजेएएमसीएक्सअंतरराष्ट्रीय बाजारब्रेंट क्रूडडब्ल्यूटीआई क्रूडवैश्विक अस्थिरतानिवेशकच्चा तेलमहंगाई10 ग्रामप्रति किलोकॉन्ट्रैक्ट.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





