व्यापार

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई, जाने क्या चल रहा भाव

Subhi
4 Jan 2021 11:33 AM IST
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई, जाने क्या चल रहा भाव
x
सोने की घरेलू वायदा कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह भारी तेजी देखने को मिली है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोने की घरेलू वायदा कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह भारी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव सोमवार सुबह 1.10 फीसद या 554 रुपये की तेजी के साथ 50,798 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 1.02 फीसद या 513 रुपये की बढ़त के साथ 50,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली।




Next Story