व्यापार

सोना-चांदी के दाम में आई तेजी, जानें आज का तजा भाव

Subhi
31 Dec 2021 5:33 AM GMT
सोना-चांदी के दाम में आई तेजी, जानें आज का तजा भाव
x
गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इसकी ताजा कीमत के बारे में जानना आपके लिए फायदेमंद होगा। शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी आई है।

गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इसकी ताजा कीमत के बारे में जानना आपके लिए फायदेमंद होगा। शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी आई है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 0.08 फीसदी बढ़ गया। इस वृद्धि के बाद सोने का दाम बढ़कर 47,922 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी आज 0.13 फीसदी के इजाफे के साथ फिर 62 हजार के पार पहुंच गई। आज चांदी की कीमत 62,241 रुपये प्रति किलोग्राम है।

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।



Next Story