व्यापार
सोने और चांदी में तेजी, कीमतें 2.83 प्रतिशत तक बढ़ीं
jantaserishta.com
20 March 2026 12:07 PM IST

x
मुंबई: सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली थी। दोनों कीमती धातुओं का दाम 2.83 प्रतिशत तक बढ़ गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:10 पर सोने का 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट 2.07 प्रतिशत या 2,996 रुपए की तेजी के साथ 1,47,950 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,47,401 का न्यूनतम स्तर और 1,48,302 का उच्चतम स्तर छूआ है। चांदी के 5 मई का कॉन्ट्रैक्ट 2.83 प्रतिशत या 6,540 रुपए की तेजी के साथ 2,38,000 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,37,300 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,40,000 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 2.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,716 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.78 डॉलर प्रति औंस पर थी।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटीज विश्लेषक ने मानव मोदी ने कहा कि सुबह के शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में स्थिरता आई, लेकिन यह छह वर्षों में अपनी सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि हाल के दिनों में सोने में गिरावट की वजह ईरान के साथ चल रहे अमेरिका-इजराइल संघर्ष के चलते मुद्रास्फीति की उम्मीदों का बढ़ना और निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होना है।
विश्लेषक के मुताबिक, सोने की सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में आई तीव्र वृद्धि से काफी हद तक दब गई। मध्य पूर्व में ऊर्जा अवसंरचना पर लगातार हो रहे हमलों के बाद तेल की कीमतें सप्ताह के दौरान लगभग चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं, जिससे आपूर्ति में लगातार व्यवधान और उच्च मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। सोने और चांदी में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई है, जिससे सोना करीब 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.20 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर तक आ गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





