
x
मुंबई: आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में यह गिरावट मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच इंटरनेशनल बुलियन कीमतों में गिरावट के कारण दर्ज की गई।
एमसीएक्स पर सोना पिछले बंद भाव 1,21,508 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 0.29 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,21,148 प्रति 10 ग्राम खुला। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी भी अपने पिछले बंद रेट 1,48,840 रुपए प्रति किलोग्राम के मुकाबले 0.47 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,48,140 प्रति किलोग्राम पर खुला।
हालांकि, दोपहर के कारोबार में कुछ रिकवरी दर्ज की गई। दोपहर करीब 1 बजकर 2 मिनट पर 5 दिसंबर को खत्म होने वाला सोने का वायदा कॉन्ट्रैक्ट 0.37 प्रतिशत बढ़कर 1,21,901 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी का वायदा कॉन्ट्रैक्ट 1,49,753 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।
शुरुआती गिरावट को ट्रेडर्स द्वारा महत्वपूर्ण अमेरिकी आर्थिक डेटा से पहले मुनाफावसूली के तौर पर देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड सुबह 0.5 प्रतिशत गिरकर 4,004 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आगामी ब्याज दरों की कम उम्मीदों के बीच दबाव में रहा। जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने का वायदा भाव 4,016.70 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।
शुक्रवार की शुरुआती गिरावट के बावजूद अक्टूबर में लगभग 3.9 प्रतिशत बढ़ने वाली पीली धातु अभी भी लगातार तीसरे महीने बढ़त की ओर है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स अभी भी अपने तीन महीने के उच्चतम स्तर के करीब कारोबार कर रहा था, जिससे आम तौर पर कीमती धातुओं में सेंटीमेंट कमजोर हुआ और अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए बुलियन कम आकर्षक हो गया।
उधर, भारतीय शेयर बाजार की भी शुरुआत आज सपाट दर्ज की गई। दोपहर करीब 1 बजकर 12 मिनट पर सेंसेक्स 189.90 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,214.56 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 69 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,808.85 स्तर पर बना हुआ था। बाजार के जानकारों ने कहा कि ट्रंप-शी समिट से यूएस-चीन ट्रेड वॉर में केवल साल भर की शांति मिली है, यह कोई बड़ी ट्रेड डील नहीं है। इसे लेकर कुछ हद तक मार्केट पार्टिसिपेंट्स में निराशा रही।
Tagsएमसीएक्ससोना-चांदी की कीमतों में रिकवरी दर्जसोना-चांदी की कीमतGold and silver prices register recovery
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





