व्यापार

Gold-Silver के भाव धड़ाम! दिवाली के बाद निकल गया सोने-चांदी का 'दिवाला'

jantaserishta.com
23 Oct 2025 11:06 AM IST
Gold-Silver के भाव धड़ाम! दिवाली के बाद निकल गया सोने-चांदी का दिवाला
x
नई दिल्‍ली: सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड हाई के बाद लगातार गिरावट जारी है. गुरुवार सुबह सोने-चांदी के दाम में हल्‍की गिरावट देखने को मिली, क्‍योंकि निवेशकों की नजर शुक्रवार को आने वाले अमेरिका के महंगाई (CPI) पर है. इसके अलावा, रिकॉर्ड हाई पर सोना-चांदी पहुंचने के बाद मुनाफावसूली की लहर शुरू हुई है. मार्केट एक्‍सपर्ट यह भी मान रहे हैं कि फेड रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती होगी, जिसका भी असर गोल्‍ड और सिल्‍वर पर पड़ेगा.
ग्‍लोबल सेंटीमेंट भी अच्‍छे हो रहे हैं, जो शेयर बाजार के लिए अच्‍छे संकेत हैं. लेकिन गोल्‍ड सिल्‍वर में गिरावट आ सकती है. रूस और यूक्रेन युद्ध के खत्‍म होने के संकेत दिख रहे हैं और भारत के साथ अमेरिका की डील की उम्‍मीद भी बढ़ गई है.
गुरुवार को एशियाई कारोबार के शुरुआती दौर में हाजिर सोना लगभग 4,090 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया. पिछले दो सत्रों में यह धातु रिकॉर्ड ऊंचाई से लगभग 6% गिर चुका है. हालांकि इस साल सोना अभी भी करीब 55 प्रतिशत ऊपर है.
गुड रिटर्न्स के अनुसार, भारत में 24 कैरेट सोने का भाव कम होकर 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. 18 कैरेट सोने की कीमत 94,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
भारत में चांदी की कीमत में भी बुधवार को गिरावट आई और गुरुवार के शुरुआती कारोबार में भी नरमी दिखी. मुनाफा वसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते चांदी थोड़ी कमहोकर 1,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है.
आपके शहर में सोने-चांदी के रेट्स
सोना (प्रति 10 ग्राम)
दिल्‍ली में 24 कैरेट - 1,26,030 रुपये और 22 कैरेट - 1,15,540 रुपये है.
मुंबई/कोलकाता/चेन्नई में 24 कैरेट - 1,25,880 रुपये और 22 कैरेट - 1,15,390 रुपये है.
बेंगलुरु/हैदराबाद में 22 कैरेट - 1,15,390 रुपये है.
चांदी (प्रति किलोग्राम)
दिल्ली/मुंबई/कोलकाता में 1,59,900 रुपये बिक रही है और चेन्नई में इसकी कीमत 1,74,900 रुपये है.
एमसीएसक्‍स पर सोने-चांदी के भाव बढ़े
हालांकि मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली. सोना 1000 रुपये चढ़कर 122895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी 1100 रुपये चढ़कर 1,46,655 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था. एमसीएक्‍स पर यह गैपडाउन के बाद की तेजी है.
ग्‍लोबल स्‍तर पर सस्‍ता हुआ सोना
ग्‍लोबल स्‍तर पर रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद निवेशकों के मुनाफावसूली से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. हाजिर सोना 0.53 प्रतिशत गिरकर 4,102.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.4 प्रतिशत बढ़कर 4,124.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. हाजिर चांदी 0.1 प्रतिशत बढ़कर 48.82 डॉलर प्रति औंस हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story