व्यापार
बढ़ गए सोने और चांदी के दाम, जानिए क्या है ताजा भाव?
jantaserishta.com
27 Aug 2023 10:16 AM IST

x
इस हफ्ते गोल्ड 249 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ. वहीं, चांदी के भाव 3,248 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछले हैं.
नई दिल्ली: लगातार कीमतों में आ रही गिरावट के बाद इस हफ्ते सोने की कीमतों (Gold Price) में हल्की तेजी देखने को मिली. लेकिन इस दौरान चांदी का भाव (Silver Rate) सोने के रेट से भी तेज उछला है. IBJA रेट्स के अनुसार, इस हफ्ते गोल्ड 249 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ. वहीं, चांदी के भाव 3,248 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछले हैं. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 58,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ. वहीं, चांदी 73,695 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर क्लोज हुई.
बीते सप्ताह 18 अगस्त, शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 58,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ था. वहीं, चांदी 73,695 रुपये प्रति किलोग्राम के दर से बिकी थी. यानी चांदी पांच कारोबारी दिन में 3,248 रुपये महंगी हुई है. पिछले एक हफ्ते में सोने की तुलना में चांदी का भाव 13 गुना अधिक रफ्तार से ऊपर चढ़ा है. डॉलर इंडेक्स में मजबूती के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतें टूटी हैं.
आंकड़ों के अनुसार, मार्केट के जानकार कहते हैं कि सोने की तुलना में चांदी में मजबूत उछाल की उम्मीद है. अगर रेश्यो पर नजर डालें, तो फिलहाल चांदी का रेश्यो 79.31 के आसपास मंडरा रहा है, जो दर्शाता है कि सोना लगभग 1914.60 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी लगभग 24.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.
अनुपात में इस बदलाव से पता चलता है कि चांदी का प्रदर्शन सोने से आगे निकल गया है. यह अनुपात 78 के महत्वपूर्ण सपोर्ट प्वाइंट के करीब है. जानकारों का कहना है कि अगर ये सपोर्ट ब्रेक होता है, तो सोलर पैनल, 5G टेक्नोलॉजी में व्हाइट मेटल की बढ़ती इंडस्ट्रियल मांग की वजह से चांदी की कीमतों में तेजी नजर आ सकती है.
हाल ही में 'Rich Dad Poor Dad' के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी (Robert T. Kiyosaki) ने सिल्वर इन्वेस्टमेंट को इस समय का सबसे बड़ा निवेश सौदा बताया था. कियोसाकी ने अपने Tweet में लिखा था कि ग्रीनीज सोलर ईवी की डिमांड में चांदी अब भी अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से 50 फीसदी नीचे बनी हुई है.
अपने ट्वीट में उन्होंने चांदी के लिए एक आउटलुक भी शेयर किया था. स्टॉक, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड, ईटीएफ और रियल एस्टेट सब क्रैश. ऐसे समय में सिल्वर की ओर बढ़ें. चांदी 3 से 5 साल के लिए 20 डॉलर पर बनी रहेगी और आने वाले समय में यह 100 डॉलर से 500 डॉलर तक चढ़ेगी. 'Rich Dad Poor Dad' के लेखक ने कहा कि हर कोई इसे खरीद सकता है, गरीब भी चांदी को खरीद सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





