
सोने और चांदी की कीमतों आई जबरदस्त गिरावट, जाने क्या चल रहा भाव
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पिछले करीब एक पखवाड़े से सोने के भाव में तेजी थम सी गई है. 24 कैरट 10 ग्राम सोना लगातार 50-51 हजार के बीच बना हुआ है. खुदरा बाजार में भी सोने का भाव करीब-करीब यही है. गुरुवार को खुदरा बाजार में 24 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 50840 रुपये था वहीं 22 कैरट सोने का दाम 46569 रुपये रहा. इन दोनों कैरट के सोने के भाव में बुधवार की तुलना में गुरुवार को मामूल गिरावट आई. इसी तरह चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई है. चांदी करीब 1500 टूटकर कर 59926 रुपये किलो के भाव पर बंद हुई
दिल्ली में सोने का भाव
उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को मांग कमजोर पड़ने से सोना 121 रुपये की हानि दर्शाता 50,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 1,277 रुपये की गिरावट के साथ 60,098 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 61,375 रुपये प्रति किलो रहा था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना मामूली बढ़त के साथ 1,878 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया जबकि चांदी 23.30 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'डॉलर में मजबूत सुधार के साथ सोने की कीमतों पर दबाव रहा.. डॉलर के मजबूत होने से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग प्रभावित हुई
इंदौर में सोने का भाव
दौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 200 रुपये एवं चांदी के भाव में 1400 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई. हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 52300, नीचे में 52200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 60600 एवं नीचे में 60400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी. मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे. सोना 52225 रुपये प्रति 10 ग्राम. चांदी 60500 रुपये प्रति किलोग्राम. चांदी सिक्का 740 रुपये प्रति नग.
वायदा बाजार में भी नरमी
हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,385 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 110 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की हानि के साथ 50,385 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इस अनुबंध में 13,471 लॉट के लिये कारोबार किया गया. न्यूयार्क में सोना 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,878.60 डालर प्रति औंस रह गया.





