व्यापार

सोने-चांदी की कीमतों पर लगातार गिरावट आई, जानें इसके दाम

Tara Tandi
23 Jan 2021 7:21 AM GMT
सोने-चांदी की कीमतों पर लगातार गिरावट आई, जानें इसके दाम
x
सोने एवं चांदी की हाजिर कीमतों में लगातार तीन दिन से जारी बढ़त का सिलसिला शुक्रवार को थम गया।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | सोने एवं चांदी की हाजिर कीमतों में लगातार तीन दिन से जारी बढ़त का सिलसिला शुक्रवार को थम गया। देश की राजधानी में एक बार फिर से इन दोनों ही कीमती धातुओं में गिरावट सामने आई है।

सोने की कीमत में शुक्रवार को 263 रुपए की गिरावट सामने आई है। इससे यह 48,861 रुपए प्रति दस ग्राम की कीमत पर बंद हुआ। इससे पिछले सत्र में सोने की प्रति दस ग्राम कीमत 49,124 रुपए थी। माना जा रहा है कि कमजोर रुझान के कारण दिल्ली में सोने की कीमत में गिरावट आई है।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को चांदी 806 रुपए की गिरावट के साथ 66,032 रुपए प्रति किग्रा के स्तर पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी का भाव 66,838 रुपए प्रति किग्रा था।

Next Story