व्यापार
सोना और चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानिए क्या हैं कीमतें
Tara Tandi
11 May 2021 5:06 PM IST

x
सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में मंगलवार को सोने के भाव (Gold Price) में 212 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से सोने का भाव गिरकर 47,308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट आने के चलते घरेलू स्तर पर कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 47,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
Next Story





