
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर सकारात्मक खबरों के बीच सोने की कीमतों गिरावट देखने को मिल रही है. वैश्विक बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों (Gold Price) में गिरावट देखने को मिली.
भारतीय बाजार में भी सोने के दाम मे गिरावट
भारतीय बाजार में भी मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली और एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत मंगलवार सुबह 70 रुपये की गिरावट के साथ 50760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी.
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंगलवार दोपहर को सोना हाजिर 0.1% लुढ़ककर 1886.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.1% की गिरावट में 1,885.40 डॉलर पर आ गया. इससे पहले मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत 0.08 फीसद यानि 1.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1886.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी, जबकि सोने की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 0.06 फीसद यानि 1.21 डॉलर की गिरावट के साथ 1887.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी.
चांदी की कीमतों में आई गिरावट
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई. भारतीय बाजार में मंगलवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 0.19 फीसद या 121 रुपये की गिरावट के साथ 63,570 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली. कॉमेक्स पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 0.01 फीसद की गिरावट के साथ 24.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी.





