व्यापार

सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त का सिलसिला जारी, शुरुआती कारोबार में 0.50 प्रतिशत की तेजी दर्ज

jantaserishta.com
26 Nov 2025 11:24 AM IST
सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त का सिलसिला जारी, शुरुआती कारोबार में 0.50 प्रतिशत की तेजी दर्ज
x
मुंबई: सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार के कारोबारी दिन भी बढ़त का सिलसिला जारी रहा। शुरुआती कारोबार में कीमती धातुओं की कीमतों में 0.50 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। स्पॉट मार्केट में एक मजबूत मांग और अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती को लेकर बढ़ती उम्मीदों से दोनों ही धातुओं की कीमतों में मंगलवार को 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही।
एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की दिसंबर वायदा कीमतें 0.50 प्रतिशत की तेजी के बाद 1,25,835 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई थीं। वहीं, चांदी की दिसंबर वायदा कीमतें 0.91 प्रतिशत की तेजी के बाद 1,57,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थीं। एनालिस्ट ने कहा, "रुपए में गोल्ड के लिए सपोर्ट लेवल 1,24,350 रुपए-1,23,580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है और रेजिस्टेंस 1,25,850 रुपए-1,26,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, सिल्वर के लिए सपोर्ट लेवल 1,54,850 रुपए-1,53,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है और रेजिस्टेंस 1,57,110 रुपए-1,58,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।"
लेटेस्ट यूएस इकोनॉमिक डेटा ने डॉलर को कमजोर किया और अगले महीने फेड के ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को मजबूत किया जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें लगभग दो हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। वहीं, डॉलर इंडेक्स 99.60 स्तर के आसपास फिसल गया, जो कि इसका एक हफ्ते का सबसे निचला स्तर रहा और सोना अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए आकर्षक बन गया।
इस बीच, बेंचमार्क 10-ईयर यूएस ट्रेजरी यील्ड पिछले सेशन में एक महीने के निचले स्तर पर के आसपास रही। अमेरिका से मिले ताजा आर्थिक संकेतों ने आशावाद को बढ़ाया। इस वर्ष सितंबर में रिटेल सेल्स मात्र 0.2 प्रतिशत बढ़ी, जो कि इससे पिछले महीने अगस्त में 0.6 प्रतिशत की तेजी से बढ़ी थी। इसके अलावा, लेटेस्ट प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स डेटा भी अनुमान के मुताबिक रहा, जिसमें 0.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story