व्यापार

सोने और चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जाने क्या रह गए दाम

Tara Tandi
29 Jun 2021 12:02 PM GMT
सोने और चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जाने क्या रह गए दाम
x
घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज हुई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज हुई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने के भाव में 89 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई। इस गिरावट से सोने का भाव टूटकर 46,167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह गिरावट दर्ज हुई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 46,256 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी के घरेलू हाजिर भाव में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। चांदी में 222 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे भाव टूटकर 67,926 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि इससे पिछले सत्र में चांदी 68,148 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

वैश्विक स्तर पर सोना

वैश्विक स्तर पर मंगलवार शाम सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार शाम कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.62 फीसद या 11.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1769.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.31 फीसद या 5.51 डॉलर की गिरावट के साथ 1772.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।

वैश्विक स्तर पर चांदी

चांदी के वैश्विक भाव में भी मंगलवार शाम गिरावट दर्ज हुई। मंगलवार शाम चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.80 फीसद या 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 26.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.29 फीसद या 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 26.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Next Story