व्यापार

सोने-चांदी में आई जबरदस्त गिरावट, जानें आज का ताजा अपडेट

Shubhra Nandy
8 Dec 2020 11:34 AM IST
सोने-चांदी में आई जबरदस्त गिरावट, जानें आज का ताजा अपडेट
x
कल यानी सोमवार को सोने-चांदी के दामों में गिरावट आते हुए देखी गई.

जनता से रिश्ता वेबडेसक | कल यानी सोमवार को सोने-चांदी के दामों में गिरावट आते हुए देखी गई. सोने की कीमतों में कमजोरी विदेशी बाजारों में सोने में कमजोरी की वजह से देखी गई. विदेशी बाजारों का रुख घरेलू बाजार में भी देखा गया. दिल्ली में सोमवार को सोने का भाव 104 रुपये गिरकर 48,703 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. चांदी भी 736 रुपये गिरकर 62,621 रुपये प्रति किलोग्राम रही.

इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 48,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी भी 63,357 रुपये किलो पर देखी गई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,836 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी 23.92 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही. जानकारों का कहना है कि डॉलर में सुधार आने के कारण सोने की कीमतों पर दबाव रहा.
वायदा बाजार में भी सोमवार को सोने में कमजोरी रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 156 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,016 रुपये प्रति 10 ग्राम रही.
बता दें, अगर किसी को अभी सोना खरीदना पड़ेगा तो उसको कल के ही भाव पर मिलेगा, क्योंकि हाजिर बाजार में दाम दोपहर के आसपास खुलते हैं.


Next Story