
x
Delhi दिल्ली: साल के आखिरी दिन सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत 1,400 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.31 लाख रुपए प्रति किलो से नीचे पहुंच गई है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब सोने और चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,404 रुपए कम होकर 1,33,195 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,34,599 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,22,007 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,23,293 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 1,00,949 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 99,896 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमी देखी गई है। चांदी का दाम 1,909 रुपए कम होकर 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,32,329 रुपए प्रति किलो था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट हुई है। सोने का 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.59 प्रतिशत कम होकर 1,35,853 रुपए हो गया है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 5.36 प्रतिशत कम होकर 2,37,560 रुपए हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में जोरदार गिरावट देखी गई है। कॉमेक्स पर सोने का दाम 0.75 प्रतिशत कम होकर 4,351.10 डॉलर प्रति औंस हो गया है। चांदी का दाम 8.54 प्रतिशत कम होकर 71.18 डॉलर प्रति औंस हो गया है। बाजार के जानकारों ने कहा कि सोने और चांदी में सत्र के दौरान आई गिरावट की वजह एक्सचेंजों की ओर से मार्जिन में बढ़ाना था, जिससे बड़ी संख्या में पोजीशन कटी हैं और कीमती धातुओं के दाम कम हुए हैं।
Tagsसोना कीमतचांदी कीमत10 ग्राम सोना1 किलो चांदीइंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशनआईबीजेएएमसीएक्सकॉमेक्सअंतरराष्ट्रीय बाजारनिवेशक24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेटसोना-चांदी दर2026वित्तीय बाजारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





