व्यापार

फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, एक हजार रुपए से अधिक कम हुए दाम

jantaserishta.com
23 Oct 2025 6:32 PM IST
फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, एक हजार रुपए से अधिक कम हुए दाम
x
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को फिर एक बार गिरावट देखी गई, जिससे सोना 500 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतें 1,000 रुपए प्रति किलो से अधिक कम हो गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,23,354 रुपए हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,23,907 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 553 रुपए की कमी को दर्शाता है।
22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,12,992 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,13,499 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 92,516 रुपए हो गया है, जो कि पहले 92,930 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। चांदी की कीमत 1,051 रुपए घटकर 1,51,450 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,52,501 रुपए प्रति किलो थी। इससे पहले बुधवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमतों में 3,700 रुपए से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 10,600 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखी गई।
हाजिर बाजार के उलट वायदा में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 05 दिसंबर 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 1.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,23,765 रुपए और चांदी का 05 दिसंबर 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 2.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,48,923 रुपए पर था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर आज सोने की कीमतों में रिकवरी देखने को मिली। हालांकि, बीते दिनों हुई गिरावट की वजह बड़ी तेजी के बाद मुनाफावसूली और अमेरिका की भारत और चीन के बाद ट्रेड समझौते को लेकर बातचीत होना है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतिगत सोच में बदलाव को लेकर अनिश्चितता के कारण मामूली तेजी आई। इसकी वजह निवेशकों का निचले स्तरों पर फिर से निवेश करना था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story