
x
Mumbai मुंबई। सोने और चांदी में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को कीमतों में करीब 27,000 तक की बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स के मुताबिक, चांदी की कीमत 26,859 रुपए बढ़कर 3,44,564 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 3,17,705 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 24 कैरेट सोने का दाम 4,591 रुपए बढ़कर ऑल टाइम हाई 1,58,901 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,54,310 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,348 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,45,553 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
18 कैरेट सोने का दाम 1,15,733 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,19,176 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। हाजिर बाजार के साथ एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने का 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.54 प्रतिशत बढ़कर 1,58,440 रुपए हो गया है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 8.54 प्रतिशत बढ़कर 3,63,299 रुपए हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बिकवाली देखी जा रही है। सोने का दाम 0.15 प्रतिशत कम होकर 5,114 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 3.17 प्रतिशत कम होकर 111 डॉलर प्रति औंस हो गया है। जानकारों ने कहा कि सोने और चांदी में तेजी का रुझान जारी है। इसकी वजह अमेरिकी टेरिफ के कारण वैश्विक अस्थिरता का बढ़ना है, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गई है।
इसके अलावा मांग आपूर्ति से ज्यादा होने के कारण चांदी की कीमतों में सोने की अपेक्षा तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हाल के वर्षों में सोलर पैनल, ईवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में चांदी का उपयोग बढ़ने के कारण, सिल्वर की इंडस्ट्रियल मांग में तेज इजाफा देखने को मिला है।
Tagsसोनाचांदी24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेटएमसीएक्सहाजिर बाजाररिकॉर्ड तेजीइंडिया बुलियन ज्वेलर्सअंतरराष्ट्रीय बाजारसुरक्षित निवेशसिल्वर इंडस्ट्रियल मांगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





