व्यापार

खरीदने जा रहे हैं नया स्मार्ट टीवी, तो इन बातों का रखे ख्याल

Subhi
3 July 2022 9:50 AM GMT
खरीदने जा रहे हैं नया स्मार्ट टीवी, तो इन बातों का रखे ख्याल
x
मार्केट में तमाम तरह के स्मार्ट टीवी मौजूद है। लेकिन जब आप खुद के लिए एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने जाते हैं, तो काफी कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर किस तरह का स्मार्ट टीवी खरीदना चाहिए

मार्केट में तमाम तरह के स्मार्ट टीवी मौजूद है। लेकिन जब आप खुद के लिए एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने जाते हैं, तो काफी कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर किस तरह का स्मार्ट टीवी खरीदना चाहिए। क्या महंगे स्मार्ट टीवी की तरह जाना चाहिए या फिर ज्यादा फीचर्स वाला सस्ता स्मार्ट टीवी खरीदना चाहिए? स्मार्ट टीवी में किन फीचर्स को ध्यान दिया जाना चाहिए? आइए जानते हैं इन सारे सवालों के जवाब..

बजट और ड्यूरेशन

स्मार्ट टीवी खरीदते वक्त बजट और टाइम पीरियड का ख्याल रखना चाहिए। अगर आप 5 से 10 साल के लिए स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो आपको महंगे ब्रांड का स्मार्ट टीवी खरीदना चाहिए, जो लंबी वारंटी और सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करते हैं। जैसे Sony और LG की तरफ से स्मार्ट टीवी खराब होने पर बहेतर सर्विस मुहैया कराते हैं। लेकिन अगर आप 2 से 5 साल के लिए स्मार्ट टीवी चाहते हैं, तो MI, Samsung, Realme जैसे ब्रांड एक ऑप्शन हो सकते है। जिस हिसाब से टेक्नोलॉजी लगातार बदल रही है। उससे आमतौर पर एक व्यक्ति हर 2 से 5 साल में स्मार्ट टीवी बदल देता है।

रेजोल्यूशन को करें चेक

स्मार्ट टीवी खरीदते समय रेजोल्यूशन की जानकारी लेना चाहिए। रेजोल्यूशन आपको स्क्रीन की क्वालिटी बताता है। मौजूदा वक्त में 4K और FHD रेजोल्यूशन वाले स्मार्ट टीवी मौजूद हैं। अगर बजट कम है, तो फुल एचडी स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। वही अगर बजट ज्यादा है, तो आपको 4K स्मार्ट टीवी खरीदना चाहिए। 4K टेक्नोलॉजी में 4096/2160 पिक्सल्स होते हैं। जबकि FHD में 1920/1080 पिक्सल्स होते हैं।

स्मार्ट टीवी का साइज

अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर घर के लिए कितने साइज का स्मार्ट टीवी बेस्ट होगा? इसका सबसे बढ़िया तरीका है कि जहां आपको स्मार्ट टीवी लगाना है, उस हाल का साइज कितना है, उसके हिसाब से स्मार्ट टीवी खरीदना चाहिए। मार्केट में तीन साइज के स्मार्ट टीवी मौजूद हैं इसमें 24-32 इंच, 40-43 इंच और 50-55 इंच वाले स्मार्ट टीवी शामिल हैं।

आंखों को ध्यान में रखकर खरीदें टीवी

अगर आप नया टीवी खरीदने जा रहे हैं तो ऐसे स्मार्ट टीवी का चयन करें, जिसके स्क्रीन से आपके आंखो में कोई परेशानी नहीं हो। क्योंकि कई ऐसे स्मार्ट टीवी मार्केट में मौजूद हैं, जिन्हें ज्यादा देर तक देखने से आंखों में दर्द होने लगता है। टीवी स्क्रीन कई प्रकार की होते हैं-जैसे LED,LCD और OLED स्क्रीन हैं। LED,LCD स्क्रीन में ज्यादा ब्राइटनेस होती है, जिससे आंखें खराब होने की संभावना बनी रहती है। साथ ही, OLED स्क्रीन में कॉन्ट्रास्ट अच्छा होता है।

ऐप्स और कनेक्टिविटी पर दें ध्यान

स्मार्ट टीवी के साथ आपको ऐप का फीचर्स मिलेगा। इसलिए जानकारी लेते समय इन बातों पर जरूर ध्यान दें कि पहले से टीवी में कितने ऐप प्रीलोडेड हैं। साथ ही, ऐप स्टोर से कितने ऐप इनस्टॉल कर सकते हैं और कितने ऐप फ्री मिल रहे हैं। साथ ही कनेक्टिवटी के लिए कितने पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा स्मार्ट टीवी खरीदते वक्त रैम, रोम के साथ ही प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी ध्यान देना जरूरी होता है।


Next Story