
x
Business व्यापार : गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने गुरुवार को बताया कि 30 जून, 2025 को समाप्त पहली तिमाही में उसका समेकित कर-पश्चात लाभ मामूली गिरावट के साथ 452.45 करोड़ रुपये रह गया। कच्चे माल की बढ़ती लागत और इंडोनेशियाई कारोबार में चुनौतियों के कारण ऐसा हुआ।
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 450.69 करोड़ रुपये का समेकित कर-पश्चात लाभ अर्जित किया था। पहली तिमाही में परिचालन से समेकित राजस्व 3,661.86 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,331.58 करोड़ रुपये था।
इस तिमाही में कुल व्यय बढ़कर 3,113.14 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 2,744.36 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि पैकिंग सामग्री सहित कच्चे माल की लागत बढ़कर 1,480.31 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,289.68 करोड़ रुपये थी।
Tagsगोदरेज कंज्यूमरप्रोडक्ट्सGodrej ConsumerProductsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





