व्यापार
बैंकिंग संकट की चिंताओं के बीच वैश्विक बाजार फिर सतर्क
jantaserishta.com
30 April 2023 4:48 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| बैंक ऑफ बड़ौदा की अर्थशास्त्र ज्ञाता जाह्न्वी प्रभाकर के एक शोध नोट में कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था एक बार फिर से आर्थिक मंदी की ओर जा रही है। एक और बैंकिंग संकट के कारण अमेरिका में आर्थिक मंदी की आशंका फिर से उभर आई है। अमेरिकी अधिकारी पहले से ही फस्र्ट रिपब्लिक बैंक को संभावित एफडीआईसी रिसीवरशिप प्रदान करने की बातचीत कर रहे हैं। नोट में कहा गया है कि अभी फेड के लिए बहुत कुछ दांव पर है। उच्च मुद्रास्फीति, उच्च मजदूरी वृद्धि, क्रेडिट संकट और वैश्विक विकास में अनिश्चितता को देखते हुए फेड को अगली दर पर विचार करना है।
रुपया ने एशिया की दूसरी मुद्राओं की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया है और अगले पखवाड़े में डॉलर के मुकाबले 81.5-82.25 की सीमा में कारोबार करने की उम्मीद है। बाजार अब अगले हफ्ते फेड और ईसीबी के रेट फैसले का इंतजार करेंगे।
अमेरिका में ऋण सीमा गतिरोध के साथ-साथ पिछले दो महीनों में दूसरी बार उभर रहे बैंकिंग संकट की नई चिंताओं के बीच वैश्विक बाजार एक बार फिर सतर्क हो गए हैं।
इसके अलावा, यूएस जीडीपी, पीसीई, बेरोजगारी दावों और रोजगार लागत सूचकांक सहित अन्य प्रमुख डेटा रिलीज से फेड के दर वृद्धि को मजबूत करने की उम्मीद है क्योंकि मुद्रास्फीति का दबाव बहुत अधिक बना हुआ है। नोट में कहा गया है कि इसके साथ, संघीय निधि दर 5 प्रतिशत-5.25 प्रतिशत की सीमा में होगी, जिससे क्रेडिट संकट बना रहेगा।
अनिश्चितता और अमेरिका से कमजोर आर्थिक आंकड़ों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट आई है जो दिखाता है कि मांग गिरी है।
Tagsशोधबैंकिंग संकटवैश्विक बाजारसतर्कबाजारजाह्न्वी प्रभाकरresearchbanking crisisglobal marketalertmarketjhanvi prabhakar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





