व्यापार
वैश्विक अर्थव्यवस्था चुनौतियों का सामना कर रही है: निर्मला सीतारमण
jantaserishta.com
14 Oct 2022 10:39 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वैश्विक अर्थव्यवस्था आज चुनौतियों का सामना कर रही है और जोखिमों को बढ़ने से रोकना सभी की जिम्मेदारी है। यह बयान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को दिया। वाशिंगटन डीसी में जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर्स की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि, भारत जी20 प्रेसीडेंसी की मेजबानी को एक अवसर के साथ-साथ एक जिम्मेदारी के रूप में देखता है।
सीतारमण ने कहा, "बहुपक्षवाद में विश्वास का पुनर्निर्माण भारत की सोच के मूल में है। भारत का प्रयास उन वातार्लापों को प्रोत्साहित करना होगा जो हमारी अंतर-निर्भरता, हमारे साझा ज्ञान और एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध दुनिया के लिए हमारी सामूहिक आकांक्षा को पहचानते हैं।"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, "जी20 के वित्त मंत्री हमेशा सबसे कठिन वैश्विक परिस्थितियों में एक साथ आए हैं, अपने मतभेदों को दूर किया है और हमारे लोगों के लिए समृद्धि के एक सामान्य लक्ष्य की दिशा में काम किया है।"
वित्त मंत्री ने एफएमसीबीजी से एकजुटता की इस भावना के साथ मिलकर काम जारी रखने का आग्रह किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





