व्यापार

दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजे के बाद अदाणी पावर पर बुलिश ग्लोबल ब्रोकरेज, टारगेट प्राइस बढ़ाकर 195 रुपए किया

jantaserishta.com
31 Oct 2025 4:15 PM IST
दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजे के बाद अदाणी पावर पर बुलिश ग्लोबल ब्रोकरेज, टारगेट प्राइस बढ़ाकर 195 रुपए किया
x
अहमदाबाद: अदाणी पावर की ओर से वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के लिए मजबूत नतीजे पेश किए जाने के बाद, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी को लेकर अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है।
मॉर्गन स्टेनली, जेफरीज और कैंटर फिट्जगेराल्ड ने शुक्रवार को कंपनी पर बुलिश राय दी है। मॉर्गन स्टेनली ने अदाणी पावर पर अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग की राय बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 163.60 रुपए प्रति शेयर रखा है, जो कि 30 अक्टूबर के क्लोजिंग प्राइस 162.57 रुपए प्रति शेयर से करीब एक प्रतिशत अधिक है।
ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है और प्राप्तियों की स्थिति भी मजबूत है। एक अन्य ब्रोकिंग फर्म जैफरीज ने भी अदाणी पावर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 195 रुपए तय किया है, जो कि पिछले टारगेट प्राइस 138 रुपए से 20 प्रतिशत अधिक है।
ब्रोकिंग फर्म ने कहा कि अदाणी पावर अधिक मार्जिन और वृद्धि दर के कारण सरकारी पावर कंपनी एनटीपीसी के मुकाबले अधिक प्रीमियम वैल्यूएशन की हकदार है। कैंटर फिट्जगेराल्ड ने 'ओवरवेटेज' के रुख को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस को 32 प्रतिशत बढ़ाकर 184 कर दिया है। इसकी वजह कंपनी की ओर से नए पावर परचेसिंग एग्रीमेंट (पीपीए) करना और आय की मजबूत विजिबिलिटी होना है।
अदाणी पावर ने अपनी अर्निंग कॉल के दौरान कहा कि नई पीपीए बोली पाइपलाइन अब लगभग 22 गीगावाट की है, जिसमें से 14.5 गीगावाट पहले ही आवंटित हो चुके हैं। अदाणी पावर लिमिटेड ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी की आय इस साल की जुलाई-सितंबर अवधि में 13,106.34 करोड़ रुपए रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 12,949.12 करोड़ रुपए थी। इसकी वजह बिजली की बिक्री की मात्रा में इजाफा होना था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड बिजली बिक्री की मात्रा 7.4 प्रतिशत बढ़कर 23.7 अरब यूनिट्स हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story