100 कर्मचारियों को गिफ्ट की कारें, कंपनी का मालिक हुआ बेहद खुश

नई दिल्ली: कर्मचारियों को अच्छी परफॉर्मेंस और वफादारी निभाने के लिए कंपनियां तरह-तरह से प्रोत्साहित करती हैं. बीते दिनों कर्मचारियों को कारें गिफ्ट करने का चलन तेज हुआ है. इस कड़ी में अब नया नाम जुड़ा है चेन्नई की आईटी कंपनी Ideas2IT का. कंपनी ने अपने 100 कर्मचारियों को मारुति की विभिन्न कारें तोहफे में दी है. इन कारों में मारुति इग्निस, मारुति स्विफ्ट, मारुति बलेनो, मारुति ब्रेजा, मारुति एर्टिगा और मारुति एक्सएल6 शामिल हैं. इसके अलावा कुछ अन्य कर्मचरियों को भी तोहफे मिले हैं. इन्हें कंपनी की ओर से सोने के सिक्के और आईफोन गिफ्ट मिले हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





