व्यापार

अपने बजट को करें तैयार! अगले साल तक दस्तक देने वाली हैं ये गाड़ियां

Rounak Dey
15 Oct 2022 5:13 PM IST
अपने बजट को करें तैयार! अगले साल तक दस्तक देने वाली हैं ये गाड़ियां
x

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक गाड़ी अगले साल तक लॉन्च होने वाली है। इससे लोगों के पास कोई ऑप्शन मौजूद होंगे। लॉन्च होने वाली गाड़ियों की लिस्ट में शामिल होने वाली कंपनियों के नाम हुंडई, महिंद्रा, टोयोटा है।

हुंडई भारतीय बाजार में Creta का फेसलिफ्ट वर्जन अगले साल तक किसी भी समय पेश कर सकती है। नई क्रेटा में एक 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एक अपडेट हुंडई की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना है। कंपनी इसे इंजन के एक ही सेट के साथ पेश कर सकती है- एक 115bhp, 1.5L 4-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल, एक 115bhp, 1.5L टर्बो-डीजल और एक 140bhp, 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल है।

कंपनी ने भारतीय बाजार में Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV का अनावरण किया था और जनवरी 2023 में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगी। Mahindra XUV400 C-सेगमेंट SUV केटैगरी में बैठेगी। आपको बता दे XUV400 XUV300 से 4200 मिमी लंबी है और 2600 मिमी के व्हीलबेस का दावा भी करती है। इसमें 378 लीटर/418 लीटर का बूट स्पेश भी मिलता है। 1821 मिमी के कारण ये सबसे चौड़ी ई-एसयूवी भी है।

Next Story